Top News
Next Story
Newszop

Shani Margi : शनि की सीधी चाल रहेगी शुभ इन राशियों पर होगी धन वर्षा

Send Push

Shani Margi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में हैं। 15 नवंबर 2024 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे। 15 नवंबर को शनि कुंभ में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल कई राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए शनि की मार्गी वरदान साबित हो सकती है।

Shani Margi : मेष राशि


29 अक्टूबर 2024 तक मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि देव मेहरबान रहेंगे। ऐसे में इस दौरान उनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। युवाओं को करियर में अपेक्षित सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी शांति बनी रहेगी। नई डील के सफलतापूर्वक पूरे होने के कारण बिजनेस का विस्तार होना संभव है। सेहत के लिहाज से भी मेष राशि के लोगों के लिए ये समय सही है, पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।


Shani Margi  : कन्या राशि


शनिदेव के मेहरबान होने से कारोबार में उन्नति मिलेगी। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ने की संभावना है। भाई-बहन के बीच यदि लंबे समय से बातचीत बंद है, तो मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में भी खूब तरक्की होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ है। मकान खरीदने का सपना शादीशुदा कपल का इस अवधि के दौरान पूरा हो सकता है।

Shani Margi  : कुंभ राशि


शनि की सीधी चाल चलने से पहले कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण अटके हुए काम जल्द ही पूर्ण हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का नौकरीपेशा लोगों को साथ मिलेगा, जिससे वो समय पर अपना काम पूरा कर लेंगे। शनिदेव की विशेष कृपा से युवाओं को करियर में विशेष लाभ होगा। कारोबारियों की बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिसके कारण मुनाफा भी अच्छा होगा।

Loving Newspoint? Download the app now